फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   teacher dimand promotion list

मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करे सरकार : संघ

Sun, 22 Nov 2020 07:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
भोरंज/हमीरपुर। प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ जिला हमीरपुर का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान केवल ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को बस्सी विश्राम गृह में विधायक भोरंज कमलेश कुमारी से मिला। इस संदर्भ में संघ के जिला प्रधान केवल ठाकुर ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने विधायक के माध्यम से शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की गई। संघ के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में 852 मुख्याध्यापकों के पदों में से 415 से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों के रिक्त होने का मुख्य कारण लंबे समय से पदोन्नति सूची जारी न होना है। 2 वर्ष पहले मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति की गई थी।
विज्ञापन

पदोन्नति सूची जारी न होने के कारण बहुत से अध्यापक बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वैसे भी इस पदोन्नति सूची में 1994 के बैच का टीजीटी 27 वर्षों के अध्यापन काल के बाद अपने जीवन की पहली पदोन्नति प्राप्त करेगा।
विज्ञापन

सूबे के आधे से अधिक उच्च विद्यालय बिना मुखिया के होने के कारण जहां अध्यापन एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं अधिकांश मुख्य अध्यापकों के पास डीडीओ पावर होने के कारण वित्तीय कार्यों के निपटाने में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष यशवीर जंवाल का कहना है कि उनके संगठन ने यह निर्णय लिया है कि पूरे प्रदेश में संघ के पदाधिकारी चुने हुए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश को इन पदों के भरने के बारे में ज्ञापन सौंपेंगे ताकि, छात्र हित में इन पदों को शीघ्र भरा जाए। संघ के इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला हमीरपुर रविदास शर्मा, महासचिव विक्रम वर्मा, प्रदेश सलाहकार विनोद शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमन शर्मा, संयुक्त वित्त सचिव हमीरपुर राजकुमार धीमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र, नंदलाल चांगरा, प्रकाश ठाकुर, विनोद कुमार, सुरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed