फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   teacher demand mask and senitizer

शिक्षा विभाग के कर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध करवाएं : गौतम

Wed, 20 May 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ और एनजीओ के पूर्व अध्यक्ष सतीश गौतम ने कहा कि शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को बिना किसी प्रशिक्षण और पीपीई किट स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में हर रोज आठ घंटे की ड्यूटी में लगाया गया है। यह इन कर्मचारियों के साथ अन्याय है। केवल मास्क लगाकर सेंटर में आने वाले व्यक्ति के पास कभी फॉर्म भरने जाना पड़ता है तो कभी उसकी अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए। बाहर से आने वाले लोगों की वजह से कोरोना का खतरा बहुत गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। शिक्षा विभाग के कर्मचारी हमेशा से ही सरकार और विभाग के आदेशों को ईमानदारी से पालन करते आए हैं। लेकिन, उनकी अपनी जिंदगी और परिवार की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। कर्मचारी आठ घंटे ड्यूटी देने के बाद परिवार के बीच रहता है। इसलिए सेंटर में रहने वाला एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला तो अंजाम का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसलिए इन अप्रशिक्षित कर्मचारियों के लिए सरकार जल्द कोई फैसला ले और मास्क, सैनिटाइजर और रात्रि सेवा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed