फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   TCP department asked for reply for construction without approval

Hamirpur (Himachal) News: टीसीपी विभाग ने बिना मंजूरी निर्माण करने किया जवाब तलब

Tue, 28 May 2024 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
जटेहड़ी और घरथेड़ी ब्राह्मणा में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग ने जारी किए नोटिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव जटेहड़ी और घरथेड़ी ब्राह्मणा में अवैध निर्माण कार्यों पर टीसीपी विभाग हमीरपुर ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामले में दो लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में 15 दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है। साथ ही कार्य को रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग की मंजूरी के बिना ही यहां पर निर्माण कार्य किया जा रहा था जिस पर यह नोटिस जारी हुए हैं। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर निर्माण करने वालों को कार्य रोकने के लिए आगाह किया है।

विभाग के मंडल कार्यालय हमीरपुर की प्लानिंग शाखा की ओर से जारी नोटिस में संबंधित लोगों को 15 दिन के भीतर अवैध निर्माण को हटाने तथा संबंधित जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिलाभर में पिछले कुछ समय में 120 लोगों को बिना मंजूरी के निर्माण कार्य करने पर नोटिस जारी हुए हैं। इस कड़ी में जटेहड़ी और घरथेड़ी ब्राह्मणा में यह कार्रवाई की गई है। इन लोगों को पहले भी विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जा चुके हैं। कायदे से नगर एवं ग्राम योजना के तहत आने वाले क्षेत्र में घरों अथवा अन्य भवनों के निर्माण से पूर्व विभाग से अनुमति लेना जरूरी है लेकिन लोग मंजूरी नहीं ले रहे है। इस पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। नगर एवं ग्राम योजना मंडल हमीरपुर के नगर योजनाकार हरजिंदर का कहना है कि नियमोंं के तहत कार्य न करने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 15 दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed