फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   TB X-ray screening camp will be organized in health section Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: स्वास्थ्य खंड नादौन में लगेंगे टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर

Wed, 13 May 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड नादौन में टीबी नियंत्रण और स्क्रीनिंग को लेकर एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत विशेष रूप से हाई रिस्क गांवों में शिविर लगाए जाएंगे, ताकि संभावित मरीजों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार एक्सरे स्क्रीनिंग करने वाली टीमों को 27 मई तक प्रतिदिन की स्क्रीनिंग रिपोर्ट विभाग को भेजनी होगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीबी के लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य टीबी के मामलों की शीघ्र पहचान करना, लोगों में जागरूकता बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या टीबी से संबंधित अन्य लक्षण हों, तो वे शिविरों में पहुंचकर जांच अवश्य करवाएं, ताकि समय पर उपचार संभव हो सके।

वहीं, बीएमओ नादौन राजेश ने बताया कि टीबी लक्षण वाले मरीजों की पहचान के लिए समय-समय पर एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

बॉक्स

यहां पर लगेंगे स्क्रीनिंग शिविर

13 मई को भूंपल, 14 को भोऊ, 15 को बूणी, 16 को मझियार में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, 17 को करौर, 18 को जोलसप्पड़, 19 को रैल, 20 को बलडूहक, 21 को जलाड़ी, 22 को कलूर, 23 को पखरोल, 24 को झलान, 25 को ग्वालपत्थर, 26 को बसारल और 27 को जनसूह में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed