फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Taught crowd management measures to officers and employees

Hamirpur (Himachal) News: अधिकारियों-कर्मचारियों को सिखाए भीड़ प्रबंधन के उपाय

Thu, 03 Apr 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Apr 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। किसी भी धार्मिक या अन्य बड़े आयोजनों अथवा धार्मिक स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ के दौरान आवश्यक प्रबंध करने और भगदड़ जैसी स्थिति से बचाव के उपायों के संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए बुधवार को हमीर भवन में कार्यशाला आरंभ हुई।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा आयोजित की जा रही इस कार्यशाला के पहले दिन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के रिसोर्स पर्सन कर्नल (सेवानिवृत्त) वीएन सुपनेकर ने आपदा प्रबंधन एवं इंसीडेंस रिस्पांस सिस्टम (आईआरएएस) से संबंधित जिला के अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रबंधन अपने आप में काफी चुनौतीपूर्ण है। इसके अलावा कई बड़े धार्मिक स्थलों में हर वर्ष लाखों लोगों की भीड़ उमड़ने के कारण भगदड़ जैसी ‘मैन मेड’ आपदा की आशंका भी बनी रहती है। इसलिए यहां प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ ‘मैन मेड’ आपदाओं से निपटने की भी तैयारी रखने की आवश्यकता है। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को इसकी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसी भी तरह के आयोजन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित एवं सुनियोजित ढंग से मैनेज करने तथा भगदड़ की स्थिति से निपटने के विभिन्न उपायों से अवगत करवाया। उन्होंने इस दौरान किए जाने वाले त्वरित प्रबंधों, राहत एवं बचाव कार्यों की बारीकियां भी सिखाईं।
इस अवसर पर डीडीएमए की प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक समीक्षा शर्मा, जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के प्रभारी भानु शर्मा और डीडीएमए के अन्य अधिकारियों ने कर्नल (सेवानिवृत्त) वीएन सुपनेकर का स्वागत किया।

कार्यशाला में पुलिस, होमगार्ड्स, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली बोर्ड, परिवहन और अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता भी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed