फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Swadeshi slogan to turn US tariff challenge into an opportunity

Hamirpur (Himachal) News: अमेरिकी टैरिफ चुनौती को अवसर बनाने के लिए स्वदेशी का नारा

Thu, 28 Aug 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 28 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi slogan to turn US tariff challenge into an opportunity
सुनील वर्मा, मोबाइल विक्रेता।
हमीरपुर। जिले के कारोबारी अमेरिकी टैरिफ की चुनौती को अवसर की तरह देख रहे हैं। इस राष्ट्रीय संकट को लेकर व्यापारी एकजुट होकर स्वदेशी को मजबूत करने के विचार के समर्थन में है।
विज्ञापन

हमीरपुर बाजार के कारोबारियों ने लोकल फोर वोकल का समर्थन किया है। उन्होंने भारतीयों को एकजुट होकर स्वदेशी उत्पाद अपनाने और सस्ते दामों पर भारत में ही बेचने की अपील की है। कारोबारियों ने मुख्य रूप से ग्राहकों से विदेशों चीजों को पूर्णतया बहिष्कार करके भारत में बनने वाली वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करने की मांग की है।
विज्ञापन

अमेरिका ने भारत से होने वाले निर्यात पर 50 फीसदी शुल्क लगाया है। ऐसे में भारतीय कारोबारियों को पूर्व के मुकाबले अब निर्यात पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इससे मुख्यत: कपड़ा, परिधान, रत्न एवं आभूषण, झींगा, चमड़ा, जूते और पशु उत्पाद के निर्यात पर खासा असर पड़ेगा। यदि भारत में ही इन वस्तुओं की खपत हो जाती है तो लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों से आयात होने वाले उत्पाद अकसर लोगों को महंगे दामों पर मिलते हैं। यदि देश में तैयार उत्पाद लोगों को कम खर्च में मिलेंगे तो इससे मंहगाई पर भी नियंत्रण रहेगा और भारत के विकास में सहायता मिलेगी।

कोट्स
भारत पर निर्यात शुल्क बढ़ने का कारोबारी डटकर सामना करेंगे। अधिकतर माल को भारत में बेचने पर कार्य होगा, जिससे स्वदेशी सामान की मांग बढ़ेगी।
-सुनील वर्मा, मोबाइल विक्रेता

विदेशों से आयात होने वाली वस्तुओं का बहिष्कार कर निर्यात शुल्क का विरोध करेंगे। भारत में प्रत्येक वर्ष अरबों रुपये का सामान आयात होता है। इससे विदेशों पर सीधा असर पड़ेगा।
-हैप्पी सिंह, ग्राहक

स्वदेशी अपनाओ नारा न केवल विदेशों में वस्तुओं के निर्यात को कम करेगा, ब्लकि भारत में महंगाई को नियंत्रण करने में सहायता करेगा।
-अश्वनी कुमार, दुकानदार
स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने से अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्वदेशी माल की अधिक मांग होने से लोगों को अधिक रोजगार मिलेगा।
-अश्वनी जगोता, कपड़ा करोबारी

सुनील वर्मा, मोबाइल विक्रेता।

सुनील वर्मा, मोबाइल विक्रेता।

सुनील वर्मा, मोबाइल विक्रेता।

सुनील वर्मा, मोबाइल विक्रेता।

सुनील वर्मा, मोबाइल विक्रेता।

सुनील वर्मा, मोबाइल विक्रेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed