फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Surplus teacher not relieved from Kangu school, matter reached Directorate of Education

Hamirpur (Himachal) News: कांगू स्कूल से रिलीव नहीं किया सरप्लस शिक्षक, शिक्षा निदेशालय पहुंचा मामला

Tue, 12 Nov 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के अंतर्गत शिक्षा खंड नादौन में सरप्लस स्टाफ को दूसरे स्कूल में नियुक्त न करने का मामला सामने आया है। निर्देशों के बाद भी स्कूल प्रधानाचार्य उपनिदेशक की बात को नहीं मान रही है।
विज्ञापन

ऐसे में शिक्षा उपनिदेशक ने आदेशों का पालन न करने पर स्कूल प्रधानाचार्य की शिकायत शिक्षा निदेशालय भेजी है, ताकि संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य पर उचित कार्रवाई की जा सके। नादौन उपमंडल के तहत पड़ने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारण में अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता तीन सितंबर, 2024 से मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी लीव) पर चली गई है, जबकि स्कूल ने शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर को 24 सितंबर को इस बारे में अवगत करवाया। वर्तमान में बदारण स्कूल में जमा एक और जमा दो कक्षा में 130 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में बिना शिक्षक के छात्रों की पढ़ाई ज्यादा प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने 8 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में सरप्लस चल रहे अंग्रेजी के दो प्रवक्ताओं में से एक शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर बदारण स्कूल में रिलीव करने के आदेश संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य को जारी किए, लेकिन उन्होंने आदेशों को नहीं माना। उसके बाद उन्हें दोबारा रिमाइंडर भेजा गया, फिर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके उपरांत शिक्षा विभाग ने 6 नवंबर को दोबारा संबंधित स्कूल को पुनः निर्देश जारी किया, लेकिन इस पर भी स्कूल प्रधानाचार्य ने इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया और न ही सरप्लस शिक्षक को रिलीव किया है।
विज्ञापन

हालांकि 16 अक्तूबर को संबंधित स्कूल ने एसएमसी के माध्यम से एक रेगुलेशन शिक्षा विभाग को दिया था कि यह ऑर्डर रद्द किए जाएं, लेकिन शिक्षा विभाग ने स्टाफ की कमी के चलते इसे नामंजूर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि स्कूल प्रधानाचार्य स्वयं अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता हैं। वहीं, शिक्षा विभाग ने स्कूल मुखियों को सप्ताह में छह पीरियड पढ़ाने के फरमान जारी कर रखे हैं। ऐसे में अगर स्कूल प्रधानाचार्य चाहतीं, तो वह सरप्लस शिक्षक को रिलीव कर सकती थी और अपने स्कूल के छात्रों को खुद भी पढ़ा सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसे में बदारण स्कूल में पिछले दो माह से छात्रों की पढ़ाई बिना शिक्षक के प्रभावित हो रही है। वहीं, शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य को शिक्षा विभाग के आदेश न मानने पर शिक्षा निदेशालय को इस बारे में अवगत करवा दिया है, ताकि संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ शिक्षा विभाग ठोस कार्यवाही अमल में ला सके।



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू की प्रधानाचार्य सरप्लस स्टाफ को रिलीव नहीं कर रही है। इस बारे में स्कूल प्रधानाचार्य को कई बार पत्र भी लिखे गए हैं, लेकिन उन्होंने आज तक किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया और न ही सरप्लस स्टाफ को रिलीव कर रही हैं। इसके चलते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारण स्कूल में पिछले दो माह से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में कांगू स्कूल प्रिंसीपल के व्यवहार को लेकर शिक्षा निदेशालय को अवगत करवा दिया गया है।
अनिल कुमार, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed