फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Surendra Chaudhary becomes President of School Education Board Pensioners Association

Hamirpur (Himachal) News: सुरेंद्र चौधरी बने स्कूल शिक्षा बोर्ड पेंशनर संघ के अध्यक्ष

Fri, 23 May 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 23 May 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Surendra Chaudhary becomes President of School Education Board Pensioners Association
धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश स्कूल ​शिक्षा बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में चुने गए पदा
स्कूल शिक्षा बोर्ड पेंशनर संघ ने किया महासम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से धर्मशाला की जोधामल सराय में वीरवार को महासम्मेलन का आयोजन किया गया। महासम्मेलन में प्रदेशभर के शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस दौरान सभा में महासचिव ने गत वर्षों का लेखा-जोखा और किए गए कार्यों के बारे में सभी सदस्यों को अवगत करवाया। साथ ही एसोसिएशन के वर्तमान प्रधान केसी राठौर ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए राम प्रकाश वर्मा को समन्वयक के रूप में नियुक्त किया। इस दौरान सर्वसम्मति से सुरेंद्र चौधरी को प्रधान के रूप में चुना गया।
विज्ञापन

महासचिव पद पर कुलदीप वालिया, उपप्रधान कश्मीर सिंह, संयुक्त सचिव सरवण कुमार और कोषाध्यक्ष सुखदेव शर्मा और प्रैस सचिव के रूप में अरुण कुमार को चुना गया। नवनिर्मित अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि चुने गए पदाधिकारियों की ओर से कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें राज कुमार कश्यप और मीना को वरिष्ठ उप प्रधान और कर्मचंद राठौर को मुख्य सलाहकार के रूप में चुना गया। इसके अलावा चुनी लाल धीमान को संगठन सचिव, तिलक राज को चीफ-ऑडिटर, संजय कपूर को ऑडिटर, आशा लुसाई, शीला और सुषमा धीमान को महिला सचिव बनाया गया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के विकास और हकों के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed