{"_id":"64eb9a04676130e3fd0000a4","slug":"supply-of-water-from-tankers-started-to-solve-drinking-water-problem-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-6823-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पेयजल समस्या दूर करने के लिए टैंकरों से पानी की सप्लाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पेयजल समस्या दूर करने के लिए टैंकरों से पानी की सप्लाई शुरू
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के विभिन्न कस्बों में पेयजल समस्या दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग लोगों को टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवा रहा है। ब्यास नदी के किनारे बनी मेवा बमसन उठाऊ पेयजल योजना की पाइपलाइन टूटने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए जलशक्ति विभाग भोरंज उपमंडल ने आठ रूटों से टैंकरों से पानी देना शुरू कर दिया है। इस कार्य के लिए विभाग ने आठ टैंकर लगाए हैं। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट की समस्या से कुछ राहत मिली है। मेवा बमसन उठाऊ पेयजल योजना से पिछले 13 दिन से प्रभावित गांवों के नलों में पानी न आने से ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। हालांकि, जल शक्ति विभाग पेयजल योजना को ठीक करने के लिए रात दिन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। इसके बावजूद पेयजल योजना को चालू करने में अभी तक करीब पांच-छह दिन लग सकते हैं। ऐसे में ग्रामीणों की पेयजल समस्या को दूर करने ने लिए जल शक्ति विभाग ने रविवार को लुद्दर महदेव, लझियाणी, हनोह, अमरोह, भुक्कड़, टिक्करी मिन्हासा, कंज्याण, बजड़ौह, कोट लांगसा, पपलाह, चंबोह और अन्य पंचायतों के करीब दो दर्जन गावों में आठ टैंकरों से पानी देना शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने रूट तय करके आठ टैंकर मालिकों को दिए हैं। इससे ग्रामीणों को सड़क के किनारे टैंकरों से पानी मिलने पर पेयजल समस्या से कुछ राहत मिली है। पपलाह पंचायत प्रधान अकुंश सैनी, भुक्कड़ के किशोर चंद, हनोह के उपप्रधान संदेश कुमार, सुरेंद्र शर्मा, कक्कड़ विनोद कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य समीरपुर वार्ड एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता शर्मा ने विभाग का आभार व्यक्त किया है।
इस बारे में जल शक्ति विभाग भोरंज के सहायक अभियंता अशीश देव ने कहा कि प्रोजेक्ट से प्रभावित गांवों को टैंकरों से पानी देना शुरू कर दिया गया है। विभाग ने इसके लिए आठ रूट तैयार किए हैं और आठ टैंकरों से पानी की सप्लाई रविवार से दी जा रही है। इससे ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिली है।
विज्ञापन
इस बारे में जल शक्ति विभाग भोरंज के सहायक अभियंता अशीश देव ने कहा कि प्रोजेक्ट से प्रभावित गांवों को टैंकरों से पानी देना शुरू कर दिया गया है। विभाग ने इसके लिए आठ रूट तैयार किए हैं और आठ टैंकरों से पानी की सप्लाई रविवार से दी जा रही है। इससे ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिली है।
विज्ञापन