फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Supervisor inspected the expenditure registers of the candidates

Hamirpur (Himachal) News: पर्यवेक्षक ने किया उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का निरीक्षण

Wed, 22 May 2024 03:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Supervisor inspected the expenditure registers of the candidates
भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव हमीर भवन में अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए
हमीरपुर। लोकसभा क्षेत्र 3-हमीरपुर के उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने मंगलवार को सभी उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसी मनेश यादव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षक और अकाउंटिंग टीमों के सदस्य और अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉ. कुंदन यादव ने उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को चुनावी खर्चे की गणना के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के चुनावी खर्च वाले रजिस्टर की कम से कम तीन बार जांच अनिवार्य होती है। इसी क्रम में मंगलवार को पहला निरीक्षण किया जा रहा है। व्यय रजिस्टरों का दूसरा निरीक्षण 25 मई और तीसरा निरीक्षण 29 मई को होगा। उम्मीदवारों के अपने व्यय रजिस्टर के अलावा निर्वाचन आयोग की टीमें भी शेडो रजिस्टर बनाती हैं। निरीक्षण के दौरान इन दोनों रजिस्टरों का मिलान भी किया जाता है, ताकि चुनावी खर्च का सही आकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed