फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   supervision

छुट्टी वाले दिन औचक निरीक्षण पर पहुंचीं एसडीएम

Tue, 14 Jan 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डा तथा आसपास के क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम किरण भड़ाना औचक निरीक्षण पर पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एकत्रित सफाई कर्मचारियों की खूब क्लास लगाई। बस अड्डा के प्रवेश द्वार के बाहर सड़क किनारे अकारण ही खड़ी एक निजी बस के दस्तावेज कब्जे में ले लिए। एसडीएम ने सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पहुंचकर इस बात का निरीक्षण किया कि कितने सफाई कर्मचारी काम पर आए हैं और कितने नहीं। उनके नियंत्रण के लिए कौन वहां उपस्थित है। किरण भड़ाना ने सफाई कर्मचारियों की हाजिरी का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय परिसर का भी मुआयना किया और जानना चाहा कि कौन कर्मचारी कितने बजे कार्यालय पहुंचता है तथा छुट्टी वाले दिन क्या कार्यप्रणाली रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था के लिए प्रति वार्ड लगाए गए कर्मचारियों की जानकारी भी हासिल की। उसके उपरांत उन्होंने इसके आसपास की व्यवस्था का भी जायजा लिया। बस अड्डा के अंदर गलत ढंग से खड़ी बसों पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि बस अड्डा के बाहर बिना किसी कारण के खड़े रहने वाले बस चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम किरण भड़ाना ने बताया कि शहर के कई स्थानों पर लगे कूड़े के ढेरों के कारण ही उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय परिसर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों से फीडबैक ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed