फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sukhu's victory was celebrated by dancing to the tunes of DJ

Hamirpur (Himachal) News: डीजे की धुनों पर नाच गाकर मनाया सुक्खू की जीत का जश्न

Fri, 09 Dec 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sukhu's victory was celebrated by dancing to the tunes of DJ
गलोड़ में विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक डीजे पर नाचकर जीत का जश्न मनाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन/गलोड़ (हमीरपुर)। पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष डिंपल कटोच की अगुवाई में शुक्रवार को नादौन बस अड्डे के निकट सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान समर्थकों ने सुक्खू के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि नादौन ने इतिहास रचा है और आने वाले समय में प्रदेश की कमान सुक्खू ही संभालेंगे, वही मुख्यमंत्री बनेंगे। कटोच ने कहा कि समस्त सुक्खू समर्थक पूरी तरह आश्वस्त हैं कि वे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। लगातार दूसरी जीत से समर्थकों में भारी उत्साह है। कटोच ने कहा कि सुखविंद्र अब प्रदेश का भविष्य हैं।
विज्ञापन

वहीं, विस क्षेत्र नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जीत पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत गलोड़ खास के प्रधान संजीव शर्मा, लहड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान कमल जीत सहित विजय कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार ने रैली निकाल कर खुशी मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गलोड़ बाजार में पटाखे फोड़े और लड्डू बांटे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं संजीव शर्मा, विशाल लखनपाल, विजय कुमार, उपप्रधान संजय शर्मा, हड़ेटा के पूर्व प्रधान कमल जीत ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बधाई दी। गलोड़ क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई जगह डीजे लगाकर जश्न मनाया। सरेडी सिद्ध में सुबह 10 बजे से ही कार्यकर्ता नवनिर्मित अटल बिहारी मैदान में जुट गए और डीजे पर खूब थिरके। शाम तक यह कार्यक्रम चलता रहा। लोगों को मिठाइयां बांटी गईं। कांग्रेसी कार्यकर्ता अरुण ठाकुर, मोहिंद्र, बिहारीलाल, सन्नी, भूषण शर्मा, सतीश कुमार, अश्वनी कुमार, ईश्वरदास, गुरुदयाल सिंह प्रधान सुरजीत कुमार, कश्मीर वार्ड सदस्य सुरजीत कौशल सोशल मीडिया के प्रभारी निशांत चौहान व अन्य कई कार्यकर्ता डीजे की धुनों पर झूमे।
विज्ञापन

उधर, हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटियाल, जिला महासचिव राजेश पठानिया, राजू चौधरी, कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट शगुन दत्त शर्मा और विकास लट्ठ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed