{"_id":"66cc8dd3f365294835033615","slug":"sukhu-government-should-provide-benefits-to-employees-like-modi-government-rajendra-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-134432-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार की तरह कर्मचारियों को लाभ प्रदान करे सुक्खू सरकार : राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार की तरह कर्मचारियों को लाभ प्रदान करे सुक्खू सरकार : राजेंद्र
Tue, 27 Aug 2024 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:42 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र राणा। फाइल फोटो
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट का बहाना बनाकर सुक्खू सरकार विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के हक मारने का काम कर रही है।
यह जारी प्रेस विज्ञप्ति में राणा ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार को केंद्र की मोदी सरकार की तरह दरियादिली दिखानी चाहिए और कर्मचारियों का भविष्य सुनिश्चित करना चाहिए। केंद्र सरकार लगातार महंगाई भत्ते की किस्तों के साथ-साथ एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को मंजूरी देकर सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा प्रदान कर रही है। इसके विपरीत, प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की किश्तें और एरियर रोक रखे हैं।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अपने मित्रों को कैबिनेट रैंक देकर और दर्जनों ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त कर प्रदेश का खजाना लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसके बावजूद, कर्मचारियों के साथ सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है, जोकि निराशाजनक है। राजेंद्र राणा ने यह भी कहा कि सुक्खू सरकार ने चुनावों के दौरान जनता से की गई किसी भी गारंटी को पूरा नहीं किया है।