फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sukhu government is concerned with its friends and not with the people: Ashish

Hamirpur (Himachal) News: पहली बार मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले आशीष, बोले- पन्ना प्रमुख रहा, आरएसएस का स्वयंसेवक भी हूं

Wed, 03 Apr 2024 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 03 Apr 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Sukhu government is concerned with its friends and not with the people: Ashish
भाजपा मंडल हमीरपुर की बैठक में विधायक आशीष शर्मा का स्वागत करते भाजपा पदा​धिकारी एवं कार्यकर्ता
हमीरपुर। भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा ने मंगलवार को पहली बार भाजपा मंडल हमीरपुर के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि वह पहले से ही भाजपा की विचारधारा से जुड़े हैं। बोहणी बूथ पर पन्ना प्रमुख रहे हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक हैं और प्रारंभिक प्रशिक्षण शिविर (आईटीसी) में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन


आशीष शर्मा के स्वागत के लिए मंगलवार को भाजपा मंडल हमीरपुर की ओर से आयोजित समारोह में  बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधा। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश में निकम्मी सरकार कार्य कर रही है। इस सरकार को प्रदेश के लोगों के कामों से नहीं बल्कि अपने मित्रों से मतलब है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में भाजपा मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष आदर्शकांत की अध्यक्षता में हुई परिचय बैठक के माध्यम से आशीष शर्मा पहली बार पार्टी की शामिल हुए। आशीष शर्मा का भाजपा मंडलध्यक्ष आदर्शकांत सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत है। इस दौरान आशीष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद आशीष ने कहा कि लोकसभा चुनावों में इस बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल कर इतिहास रचेंगे। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें पीएम मोदी की झोली में डाली जाएंगी। प्रदेश में होने वाले उप चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में हमीरपुर भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष विजय पाल सोहारु, वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेश, जिला महामंत्री अजय रिंटू, अनिल ठाकुर, अजय शर्मा, हरीश शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, राजेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज सहित के भाजपा त्रिदेव मौजूद रहे।


पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर रहे गैरहाजिर

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हमीरपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर बैठक से गैर-हाजिर रहे। चुनावी नतीजे आने के बाद हुईं पार्टी की तमाम बैठकों से वह नदारद ही हैं। मंगलवार को विधायक आशीष शर्मा के साथ मंडल की परिचय बैठक में उनके शामिल होने के क्यास लगाए जा रहे थे, लेकिन इस बार भी उन्होंने पार्टी की बैठक से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed