{"_id":"67830078e96bf0a81301b32c","slug":"sujanpur-sandhol-road-will-be-pothole-free-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-145609-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गड्ढा मुक्त होगी सुजानपुर-संधोल सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गड्ढा मुक्त होगी सुजानपुर-संधोल सड़क
Sun, 12 Jan 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:42 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग की ओर से सुजानपुर-संधोल सड़क को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही पहले से सुगम और सुविधाजनक होगी। सुजानपुर-संधोल सड़क पर जल्द ही सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। सुधारीकरण के साथ-साथ सड़क की चौैड़ाई को भी बढ़ाया जाएगा। करीब बीस किलोमीटर सड़क 41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया चली हुई है। टेंडर प्रक्रिया के उपरांत सड़क पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। गौर रहे कि सुजानपुर-संधोल सड़क में काफी गढ्डे हैं। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं, राहगीर भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों की ओर से लोक निर्माण विभाग को काफी बार इस सड़क की मरम्मत के लिए आग्रह किया जा चुका था, लेकिन अब सड़क पर शुरू होने वाले कार्य से वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। सीआरआईएफ के तहत इस सड़क का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई को ढाई मीटर तक और बढ़ाया जाएगा। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से वाहनों को भी पास लेने में भी दिक्कत नहीं होगी।
कोट
-सुजानपुर-संधोल सड़क का जल्द ही सुधारीकरण और विस्तारीकरण कार्य किया जाएगा। बीस किलोमीटर सड़क पर करीब 41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया चली हुई है। सीआआईएफ के तहत सड़क का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है।-संसार चदं ठाकुर, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग कक्कड़
विज्ञापन
कोट
-सुजानपुर-संधोल सड़क का जल्द ही सुधारीकरण और विस्तारीकरण कार्य किया जाएगा। बीस किलोमीटर सड़क पर करीब 41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया चली हुई है। सीआआईएफ के तहत सड़क का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है।-संसार चदं ठाकुर, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग कक्कड़
विज्ञापन