{"_id":"64fe082f6f5fb2c3500f47da","slug":"sujanpur-police-found-body-of-minor-girl-from-mobile-location-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-8057-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से ढूंढी नाबालिग लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से ढूंढी नाबालिग लड़की
Sun, 10 Sep 2023 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत शनिवार देर शाम सुजानपुर शहर से गायब हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने 14 घंटे के भीतर रविवार दोपहर को ढूंढ निकाला। लड़की सुरक्षित है और जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया है। शनिवार देर शाम को सुजानपुर थाने में लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी सुजानपुर बस स्टैंड से खो गई है।
उसे ढूंढा जाए। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की। रात करीब 10 बजे परिजनों की शिकायत पर लड़की के गायब होने की सूचना दर्ज की गई थी। परिजनों ने बताया कि वे शनिवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दवाई लेने के लिए गए हुए थे। दोपहर बाद सुजानपुर आए और बस स्टैंड पर रुके। उनकी बेटी यह कहकर चौगान मैदान की तरफ घूमने चली गई कि वह थोड़ी देर बाद आ जाएगी लेकिन वापस नहीं आई। परिजनों ने यह भी बताया था कि उनकी लड़की के पास मोबाइल है। जब उस पर कॉल की तो नंबर बंद आ रहा था। पुलिस ने नंबर को ट्रेकिंग पर लगाया। इसी बीच मध्य रात्रि को दिया गया नंबर चालू हुआ। इसके बाद पुलिस को कुछ सुराग मिला और ट्रेकिंग के आधार पर जो स्थान सामने आ रहा था वहां पर जाकर पड़ताल की। इसी बीच गुमशुदा लड़की की इंस्टा आईडी को खोला गया जिस पर उस लड़की की एक अन्य लड़की के साथ कुछ वीडियो शामिल थे। पुलिस ने जांच के आधार पर जब उस लड़की के घर जाकर पड़ताल की तो गुमशुदा लड़की उनके घर पर पाई गई। पुलिस ने जब उस लड़की से पूछा कि वह यहां कैसे आई तो उसने बताया कि यह उसकी सहेली का घर है और वह बीते कल यहीं पर आई थी। उधर, पुलिस ने लड़की को पकड़कर जांच पड़ताल आदि करके परिजनों के हवाले कर दिया है, आगामी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।