फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur NP budget could not be presented

पेश नहीं हो पाया सुजानपुर नप का बजट

Tue, 30 Mar 2021 07:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में मंगलवार को आयोजित बैठक में बजट पेश नहीं हो सका। ऐसा पहली बार हुआ कि 31 मार्च से पहले बजट पेश नहीं हो सका है। मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की अध्यक्ष बीना धीमान ने की। बैठक में बजट पेश करने की उम्मीद थी। लेकिन बजट पर कोई चर्चा नहीं हो पाई। बैठक में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले पात्र, अपात्र परिवारों को लेकरखूब गहमागहमी हुई। अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा अपात्र परिवारों को बाहर का रास्ता दिखाकर पात्र परिवारों को लाभान्वित किया जाए। वहीं, कुछ पार्षदों का कहना था कि सर्वे किया जाए।
विज्ञापन

शहर भर में जो विकास कार्य के लिए ठेके आवंटित करने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन पर भी पुनर्विचार करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में शहर भर की बावड़ियों के जीर्णोद्धार को लेकर प्रस्ताव डाला गया। वहीं, टैक्सी स्टैंड के पास भी उक्त स्थान को पक्का करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रकाश व्यवस्था को लेकर के सुचारू बनाए रखने के लिए नए खंभे खरीदने को लेकर भी प्रस्ताव रखा। शहर में उचित स्थानों पर बैठने के लिए बेंच व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद के उपाध्यक्ष पवन कुमार, वार्ड पार्षद मनोज ठाकुर, मनीष गुप्ता, नीता सडिय़ाल, दीप कुमार, सविता महाजन, शकुंतला देवी आदि पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed