{"_id":"66e5707774780c440004ad27","slug":"sujanpur-market-will-be-closed-on-16th-will-take-out-a-protest-rally-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-135906-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर बाजार 16 को होगा बंद, निकालेंगे रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर बाजार 16 को होगा बंद, निकालेंगे रोष रैली
विज्ञापन
सुजानपुर में प्रवासी मूल के लोगों की बढ़ती संख्या को बताया चिंताजनक
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश में बाहरी राज्यों के लोग बिना पंजीकरण घूम रहे हैं। कई बार ये लोग आपराधिक घटनाओं में भी शामिल होते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए सुजानपुर बाजार 16 सितंबर को प्रात: 11:00 से 1:00 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस बंद में तमाम सामाजिक संगठन, व्यापार मंडल के लोग, नगर परिषद के पार्षद, टैक्सी यूनियन के सदस्य सहित अन्य मौजूद रहेंगे। हिंदू जागरण मंच से मनीष चौहान, विश्व हिंदू परिषद इकाई सुजानपुर के उपाध्यक्ष प्रकाश सडिय़ाल, व्यापार मंडल सुजानपुर के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अध्यक्ष अखिल सूद, टैक्सी यूनियन सुजानपुर के अध्यक्ष मनोज शर्मा, व्यापार मंडल कार्यकारिणी सदस्य अखिल गुप्ता, नगर परिषद वार्ड नंबर 8 पार्षद वीना धीमान आदि ने लोगों से इस बंद में भाग लेने का आह्वान किया है। कहा कि सुजानपुर शहर में लगातार प्रवासी मूल के लोगों की संख्या बढ़ रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन तमाम लोगों के आधार कार्ड एक ही जन्म तिथि के बने हैं। तमाम बातों को लेकर मांग पत्र भी उपमंडल अधिकारी को सौंपा जाएगा। पुलिस सहायता कक्षा सुजानपुर बस स्टैंड के पास सभी लोग इकट्ठा होंगे। यहां से एक रोष रैली उपमंडल कार्यालय सचिवालय परिसर तक निकाली जाएगी।