{"_id":"663225fff9c6f43b4206d4c1","slug":"sujanpur-consumers-given-time-till-9-to-pay-bills-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-126740-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के उपभोक्ताओं को नौ तक बिल जमा कराने का दिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के उपभोक्ताओं को नौ तक बिल जमा कराने का दिया समय
विज्ञापन
दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों का नहीं किया है भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल सुजानपुर के उपभोक्ताओं को लंबित बिजली बिल जमा कराने के लिए नौ मई तक का समय प्रदान किया गया है। उपमंडल के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में बिजली बोर्ड के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लंबित बिजली बिलों की राशि 29 लाख रुपये पहुंच गई है। बिजली बोर्ड की ओर से नोटिस जारी होने के बाद भी उपभोक्ता बिलों का भुगतान करने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को नौ मई तक बिजली बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय पर बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिजली उपमंडल सुजानपुर के सहायक अभियंता गोपाल भाटिया ने कहा कि उपभोक्ताओं के पास बोर्ड के 29 लाख रुपये फंसे हुए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि निर्धारित समय अवधि में बिजली बिलों का भुगतान करना सुनिश्चित करें। अन्यथा बिना सूचना दिए उनके बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।