फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur city's population of 20 thousand is suffering from water shortage.

Hamirpur (Himachal) News: पानी की कमी से जूझ रही सुजानपुर शहर की 20 हजार की आबादी

Wed, 02 Oct 2024 04:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
नियमित रूप से नहीं आ रहा है पानी, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

दो जलस्रोतों से पानी की आपूर्ति करने का किया जा रहा प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर के ब्यास तट पर रहने वाले लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। लोगों को प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इन जलस्रोतों से भी पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पा रही है। शहर के अधिकतर हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बीते दो माह से पानी नियमित रूप से न आने के कारण लोगों को घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। कभी पानी आधा घंटा तो कभी एक घंटा आता है। कभी कभार तो 2 या 3 दिन बाद पानी आ रहा है। इतनी कम मात्रा का पानी परिवार के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते ब्यास नदी के पानी के बहाव के चलते मशीनों में खराबी आई है। हालांकि, जल शक्ति विभाग इन मशीनों को ठीक करने में जुटे हैं लेकिन अभी तक वह इसे ठीक नहीं कर पाए हैं। शहर की बीस हजार आबादी पानी की किल्लत जूझने को मजबूर है। पानी की समस्या से निपटने के लिए कोई योजना नहीं बनाई जा रही है। दो प्राकृतिक स्रोतों से जल आपूर्ति करने का प्रयास तो किया जा रहा है लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। लोग पानी का टैंक मंगवाने को मजबूर हो गए हैं। लोगों ने अब जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। राम, अशोक, प्रवीण, कुसुम, सरिता, अर्जुन आदि ने कहा कि गर्मियों के बाद अब बरसात के दिनों में पानी की किल्लत आना शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के साथ-साथ अब विवाह भी शुरू हो गए हैं। विवाह में तो पानी की अधिक आवश्यकता होती है लेकिन पानी की कमी शादियों में अड़चन डालेगी। लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि इस समस्या को लेकर उचित कदम उठाए जाएं ताकि लोगों को परेशानियां न झेलनी पड़े। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता जितेश कुमार ने कहा कि मशीनरी खराब होने के चलते समस्या बनी हुई है। लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है। जल शक्ति विभाग के कर्मी समस्या के समाधान करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed