फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   suggestion for pregnent ladies

गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Fri, 05 Feb 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 05 Feb 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
suggestion for pregnent ladies
बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज के सहयोग से क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय धर्मशाला और जालंधर इकाई ने कड़ोहता पंचायत में दो दिवसीय प्रचार अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ भोरंज नरेंद्र कुमार ने की। सीडीपीओ नरेंद्र ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करना एक जघन्य अपराध है।
विज्ञापन


वर्तमान में प्रत्येक व्यक्ति को इस सामाजिक बुराई पर चिंतन करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला को गर्भधारण के 70 दिनों के भीतर आंगनबाड़ी केंद्रों में अपना पंजीकरण तथा गर्भ में पल रहे बच्चे का प्रसव करवाना सुनिश्चित करना होगा। सहायक निदेशक प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्तमान में लड़का-लड़की एक समान हैं केवल समाज में सोच बदलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है ताकि लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।

पर्यवेक्षक अभिषेक ठाकुर, पीएनबी लदरौर के प्रबंधक एसएन सैणी, डाकघर की निरीक्षक पूजा व स्वच्छ भारत अभियान के समन्वयक अनिल पटियाल ने संबंधित विषयों पर विभिन्न जानकारी प्रदान की। जिला परिषद सदस्य अनीता ठाकुर, बीडीसी सुरेंद्रा कुमारी, पंचायत प्रधान संतोष कुमारी, उपप्रधान वीरेंद्र डोगरा के अतिरिक्त लगभग 250 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed