फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sugar-free papaya burfi, ragi laddu and arbi saag became the favourites of the people.

Hamirpur (Himachal) News: पपीते की शुगर फ्री बर्फी, रागी लड्डू और अरबी का साग बने लोगों की पसंद

Sat, 04 Oct 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sugar-free papaya burfi, ragi laddu and arbi saag became the favourites of the people.
बचत भवन की ऊपरी मंजिल पर प्रदर्शनी का अवलोकन करते हैं उपायुक्त अमरजीत सिंह एवं एडीसी अभिषेक गर् - फोटो : reasi news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। उपायुक्त कार्यालय परिसर के बचत भवन की ऊपरी मंजिल और रानी झांसी पार्क में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए हमीर ग्राम उत्सव और स्वाद महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें पपीते की शुगर फ्री बर्फी, रागी लड्डू और अरबी का साग लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
बचत भवन में महिलाओं ने शुक्रवार से अपने स्टॉल सजाकर उत्पादों की बिक्री शुरू कर दी है। नवरात्र से लेकर दिवाली तक आयोजित किए जा रहे इस उत्सव के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने स्टॉल लगाए हैं, जिनमें महिलाओं द्वारा तैयार किए गए कई पारंपरिक उत्पाद सभी को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

पपीते की शुगर फ्री बर्फी हो या रागी लड्डू, जायकेदार कढ़ी हो या मक्की की रोटी या फिर चीड़ की पत्तियों से बनीं छोटी-छोटी सुंदर टोकरियां, ये सभी उत्पाद ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम संजीत सिंह, डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, डीआरओ जगदीश सांख्यान, बीडीओ हिमांशी शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का अवलोकन कर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने और उनके द्वारा घर में ही अपने हुनर से तैयार किए जाने वाले पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने यह विशेष पहल की है। इसी कड़ी में बचत भवन में स्वाद महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

बस स्टैंड के सामने रानी झांसी पार्क में भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी। एडीसी एवं डीआरडीए के परियोजना निदेशक अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस महोत्सव में अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। उन्होंने सभी लोगों से इन स्टॉल से खरीदारी करके महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण में योगदान देने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed