फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sucide in hamirpur

पढ़ाई के तनाव में फंदे पर झूल गया बीएससी का छात्र

Tue, 19 Jan 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (हमीरपुर)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (हमीरपुर)। Updated Tue, 19 Jan 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

हमीरपुर बस अड्डे के पास एक निजी होटल में बीएससी के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र काजा का रहने वाला था। छात्र की माता के अनुसार इसे कंपार्टमेंट थी और वह मानसिक तनाव में था।  पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है, न ही शव के पास कोई सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन


 कलसंग (23) पुत्र चछेते पुचुंग निवासी रंगरीक, डाकघर काजा खास, जिला लाहौल-स्पीति राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बीएससी का छात्र था। कलसंग अपनी मां के साथ अणु स्थित एक किराये के मकान में रह रहा था। सुबह करीब 11 बजे वह हमीरपुर शहर आ गया। बस अड्डा के पास करीब साढ़े 11 बजे उसने किराये पर कमरा लिया। इसके बाद कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगा लिया। होटल कर्मचारी कमरे में सर्विस देने गया तो युवक को पंखे से लटका पाया। इसकी सूचना होटल प्रबंधन ने पुलिस थाना में दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


हालांकि शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिल पाया है। इसके चलते युवक के आत्महत्या करने के कारणों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मृतक की माता ने पुलिस को बताया कि कलसंग को कंर्पाटमेंट थी। इसके चलते वह मानसिक तनाव में था। प्रारंभिक छानबीन में युवक के हत्या करने का कारण मानसिक तनाव माना जा रहा है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed