{"_id":"5fb915978ebc3ea9656388a7","slug":"sucide-hamirpur-hp-news-sml3520643187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पदार्थ खाने से मेडिकल रिप्रेंजटेटिव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले पदार्थ खाने से मेडिकल रिप्रेंजटेटिव की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
भोरंज निवासी प्रवीण कुमार(31) ने शुक्रवार शाम को जहरीले पदार्थ का सेवन किया। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। यहां से गंभीर हालत में उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। टांडा में रात को युवक की मौत हो गई। भोरंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्जकर परिजनों को सौंप दिया है।
युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी और पत्नी गर्भवती है। मृतक पेशे से दवा प्रतिनिधि (एमआर) था। हालांकि युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस बारे में भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।