फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Subdivision Sujanpur under encroachment

Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण की जद में उपमंडल सुजानपुर

Sat, 13 Apr 2024 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
शहर में भी लगातार पांव पसार रहा अतिक्रमण
विज्ञापन

अधिकारी कर रहे शिकायत आने का इंतजार,उसके बाद होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर(हमीरपुर)। अवैध कब्जों से उपमंडल सुजानपुर सिकुड़ता जा रहा है। अतिक्रमण को लेकर प्रशासन के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं लेकिन अतिक्र मण पर कोई भी कर्रवाई नहीं हो रही है। सुजानपुर शहर में एक भी ऐसा वार्ड नहीं है जहां अतिक्रमण ने पांव न पसारे हो। सबसे बड़ी बात यह है कि विभागीय अधिकारी शिकायत आने का इंतजार कर रहा है और जिस पंचायत की शिकायत प्रशासन के पास पहुंच रही है वहां पर अधिकारी मौका देखना भी नहीं पहुंच रहे। नगर परिषद सुजानपुर ने शहर में दर्जनों दुकानें किराएदारों को किराए पर दी हंै लेकिन यह दुकानें कम दामों पर नगर परिषद से अपने नाम किराए पर लेकर उक्त कि राएदारों ने उन्हें आगे दो गुना और तीन गुना किराया बढ़ाकर खुद काम न करके किसी अन्य को किराए पर चढ़ा रखा है।

वहीं उपमंडल सुजानपुर के अन्य इलाकों से हाल ही में ग्राम पंचायत बेरी के भटपुरा गांव का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम सुजानपुर के पास पहुंचा था और लिखित शिकायत पत्र देकर उनकी पंचायत में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और नाजायज कब्जों को लेकर उन्हें हटाने की मांग की थी शिकायत पत्र दिए हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है यहां तक की शिकायत के ऊपर अभी तक किसी भी अधिकारी ने उसे स्थान पर पहुंचकर निरीक्षण तक नहीं किया। ऐसे में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है और इन्हें बढ़ाने वालों के हौसले भी लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं इस बारे में नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा शहर में अतिक्रमण को लेकर निरीक्षण किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर परिषद कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


उधर, इस बारे में एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि लोगों ने अतिक्रमण को लेकर शिकायत की है। जिसके ऊपर जांच करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।विभागीय टीम को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed