फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students will get tips to avoid the third wave of Corona

कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए विद्यार्थियों को मिलेंगे टिप्स

Fri, 06 Aug 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए विद्यार्थियों को टिप्स दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से प्रदेश के सभी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए योजना बनाई है। मौजूदा हर घर पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए लगभग 10 मिनट के छोटे वीडियो साप्ताहिक आधार पर साझा किए जाएंगे, ताकि उन्हें विभिन्न प्रक्रियाओं जैसे प्राणायाम योग, श्वास आदि से अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन

वहीं, शिक्षकों को इन तकनीकों से उनकी सुविधा और समय के अनुसार 3-4 दिनों तक प्रशिक्षित किया जाएगा। सभी शिक्षकों को इस सत्र में भाग लेना होगा। प्रशिक्षित शिक्षक इन अभ्यासों को अपने छात्रों के साथ साझा करेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक भी सीधे संबंधित बीआरसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे और प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से कोविड-19 के इस कठिन और परीक्षण समय के दौरान तनाव मुक्त शिक्षा पर सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा और वीडियो के माध्यम से कोरोना से बचाव के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed