{"_id":"65356c9af310af35ae083aa4","slug":"students-will-get-information-about-changes-and-health-during-adolescence-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11910-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को किशोरावस्था में बदलावों और स्वास्थ्य की मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को किशोरावस्था में बदलावों और स्वास्थ्य की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के 275 स्कूलों से 550 हेल्थ एंबेसडर प्रशिक्षित होंगे। इन्हें स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रथम चरण में जिलास्तर पर संसाधन व्यक्तियों का समूह तैयार किया जाएगा। इस समूह में जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान से शिक्षक और स्वास्थ्य विभाग की ओर 30-30 सदस्यों का बैच तैयार होगा। संसाधन व्यक्तियों का समूह जिलास्तर के 550 शिक्षकों को छठी से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को किशोरवस्था में होने वाले बदलावों और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के बारे में प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक स्कूल से एक महिला शिक्षक और पुरुष शिक्षक शामिल होगा। प्रशिक्षण लेने के बाद हेल्थ एंबेसडर स्कूलों में प्रत्येक बुधवार को विद्यार्थियों के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन करेंगे। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता पैदा करना और विद्यालय स्तर पर संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
इस बारे में जिला शिक्षक प्रशिक्षण प्रभारी पुनीत कुमार ने कहा कि हेल्थ एंबेसडर बनाने के लिए जिलाभर के 550 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।