{"_id":"689b9a51e6b80680a704d790","slug":"students-were-administered-an-oath-to-stay-away-from-drugs-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-163785-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई
Wed, 13 Aug 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। ठाकुर जगदेव चंद स्मारक राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में रैगिंग विरोधी एवं अनुशासन जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिवस का आगाज हुआ।
एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई के 150 छात्र–छात्राओं ने रैगिंग विरोधी एवं नशा मुक्तिकरण जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने छात्रों को रैगिंग विरोधी एवं अनुशासन से संबंधित विषयों की जानकारी दी। हर घर तिरंगा मुहिम में सक्रियता से भाग लेने एवं नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलवाई।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण स्थापित करने के लिए रैगिंग विरोधी समिति बनाई गई है। यदि रैगिंग का कोई मामला आता है तो उसके लिए कानून में निर्धारित पचास हजार जुर्माने के साथ कारावास का प्रावधान है। महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. जितेंद्र ठाकुर ने रैगिंग के निजी अनुभव छात्रों में सांझा किए तथा जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में डॉ. सुमन शर्मा, प्रो प्रमोज शर्मा, डॉ. सपना राणा आदि मौजूद रहे।