फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students taking admission late will also get free books

Hamirpur (Himachal) News: देरी से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को भी मिलेेंगी मुफ्त किताबें

Fri, 03 May 2024 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
15 अप्रैल तक शिक्षा विभाग की ओर से रखी गई थी दाखिला तिथि
विज्ञापन

निजी कारणों से दाखिल न लेने वाले विद्यार्थियों को किताबें बांटेगा स्कूल शिक्षा बोर्ड
किताबों के लिए ब्लॉक प्रोजेक्ट अधिकारी को जिलास्तर पर करना पड़ेगा आवेदन
सत्र 2024-25 में पहली से दसवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को मिली हैं 25959 पुस्तकें
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में देरी से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को भी प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुफ्त किताबें बांटेगा। किताबें लेने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्ट अधिकारी विद्यार्थियों के नाम एकत्रित कर डाटा तैयार करेगा। इसके बाद प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को डाटा भेजा जाएगा। डाटा जारी होने के बाद बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को पुस्तकों का आवंटन किया जाएगा। नए सत्र में शिक्षा विभाग की ओर से 15 अप्रैल तक विद्यार्थियों को दाखिला लेने के निर्देश दिए थे लेकिन कुछेक विद्यार्थी निजी कारणों से दाखिला नहीं ले पाए थे। वहीं, देरी से दाखिला लेने के कारण किताबें लेने की सुविधा से वंचित रह गए हैं।

ऐसे में अभिभावक शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों को किताबें बांटने की मांग कर रहे थे। अभिभावकों की मांग पर अब शिक्षा विभाग ने स्कूल स्तर पर किताबों का आवंटन करने का निर्णय लिया है। शैक्षणिक सत्र 2024-24 में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से हमीरपुर के छह शिक्षा खंडों में पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सभी विषयों की 25959 पुस्तकें बांटी गई हैं। अब देरी से दाखिला लेने वाले नए विद्यार्थियों को भी सुविधाएं देने के लिए शिक्षा विभाग ने पुस्तकें आवंटित करने का निर्णय लिया है। किताबों का आवंटन सीधे तौर पर स्कूलों में ही किया जाएगा।इस बारे में पुस्तक वितरण केंद्र हमीरपुर के प्रभारी विनीत शर्मा ने कहा कि नए सत्र में देरी से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को भी स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पुस्तकें आवंटित की जाएंगी। पुस्तकों के आवंटन को लेकर ब्लॉक स्तर पर विद्यार्थियों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed