{"_id":"57c46fe64f1c1bb3672cb427","slug":"students-stage-demonstration-over-rusa-s-1st-sem-poor-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब रिजल्ट पर छात्र संगठनों का हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब रिजल्ट पर छात्र संगठनों का हल्ला
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
रूसा के तहत प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम खराब रहने के विरोध में छात्र संगठन एबीवीपी और एसएफआई ने जमकर नारेबाजी की।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज हमीरपुर के मुख्य गेट पर रूसा के तहत प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम खराब रहने के विरोध में छात्र संगठन एबीवीपी और एसएफआई ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन, विवि प्रबंधन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन करवाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री तेन सिंह और वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रूसा के तहत प्रदेश भर के कॉलेजों का परीक्षा परिणाम खराब रहा। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी, वे एक प्लस और ए प्लस ग्रेड में उत्तीर्ण हुए हैं जबकि पूरा साल कठिन परिश्रम कर परीक्षा में बैठे छात्रों को पांच-पांच विषयों में फेल कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने विवि प्रबंधन को चेतावनी दी है कि जल्द ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं करवाया गया तो उन्हें संघर्ष तेज करने को मजबूर होना पड़ेगा। इसके लिए विवि प्रबंधन और प्रदेश कांग्रेस सरकार जिम्मेवार होगी।
एसएफआई भी हुई उग्र
रूसा के तहत जारी प्रथम सेमेस्टर के खराब रिजल्ट के विरोध में एसएफआई ने भी कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया। एसएफआई कार्यकर्ता सौरभ, हरीश, विवेक, मोनिका, साहिल, नीरज, विशाल, अमित, हर्ष, शिवाली आदि का कहना है कि खराब परीक्षा परिणाम के विरोध में एसएफआई पहले भी धरना-प्रदर्शन कर चुकी है, लेकिन कॉलेज प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।