फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students should give up rest and work hard: Rana

आराम त्याग कड़ी मेहनत करें विद्यार्थी : राणा

Sun, 04 Feb 2024 03:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कक्कड़ियार में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ और शॉल, टोपी देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को हर समय प्रयत्नशील रहने, मार्ग से न भटकने, लक्ष्य निर्धारित करने, सही मार्ग अपनाने और आराम त्याग कर मेहनत करने के बारे में प्रेरित किया।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए भी कहा। समारोह में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत, पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा, राजस्थानी, हरियाणवी, लोक नृत्य सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य बालकृष्ण शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में मुख्यातिथि और प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को वार्षिक पारितोषिक वितरित किए। समारोह में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बारीं और राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय कक्कड़ियार के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रणसिंह, रणवीर चौहान, बलवीर ठाकुर, भपूेंद्र, मोहन दत्त, कश्मीर सिंह, रोशन कुमार रांगड़ा सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूूद रहा।
विज्ञापन






समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed