{"_id":"6800df072bb6502b6502e823","slug":"students-performed-odissi-dance-in-pm-shri-kendriya-vidyalaya-naidun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-153586-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में विद्यार्थियों ने किया ओडिसी नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में विद्यार्थियों ने किया ओडिसी नृत्य
Fri, 18 Apr 2025 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 18 Apr 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में ओडिसी शास्त्रीय नृत्य पर वीरवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ओडिसी नृत्य कलाकार दीनाबंधु दलाई ने ओडिसी शास्त्रीय नृत्य पर एक सत्र लिया। जिसमें विद्यार्थियों को ओडिसी नृत्य की विविध शैलियों, मुद्राओं एवं भाव भंगिमाओं से परिचित करवाकर शानदार प्रस्तुतियां दीं। यह कार्यक्रम भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को विद्यार्थियों के समक्ष लाने और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील दत्त लखनपाल ने दलाई को सम्मानित किया। कार्यशाला का विशेष आकर्षण सभी विद्यार्थियों का दलाई के साथ मिलकर ओडिसी नृत्य किया।
विज्ञापन