फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students organised an exhibition of traditional dishes.

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों ने लगाई पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी

Sun, 28 Sep 2025 04:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Sep 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
Students organised an exhibition of traditional dishes.
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में लगाई व्यंजनों की प्रदर्शनी। स्रोत : संस्
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम और विश्व पर्यटन दिवस पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश और केरल के पारंपरिक व्यंजनों को तैयार कर प्रस्तुत किया। केरल के व्यंजनों में प्रमुख रूप से सांभर, डोसा, इडली, रसम, नारियल चटनी शामिल रहे। इन्हें पारंपरिक तरीके से केले के पत्तों पर परोसा गया।


हिमाचली व्यंजनों में सीडू, सेमियां, सेपू बड़ी, दही-भल्ला आदि व्यंजनों को प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में परस्पर सहयोग और प्रेम की भावना को बढ़ावा देना है। वहीं, देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने केदारनाथ मंदिर, अयोध्या धाम आदि स्थलों के मॉडल तैयार किए। रांगड़ा ने बताया कि पर्यटन किसी भी देश की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। छात्रों को इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से न केवल ज्ञान प्राप्त होता है, बल्कि उनमें भारतीय संस्कृति और धरोहर के संरक्षण की भावना भी विकसित होती है। इस अवसर पर नविता चौहान, विनोद कुमार, राजेश, सुरेश, सुनीता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed