फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students made people aware by forming a human chain

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बना लोगों को किया जागरूक

Sat, 28 Sep 2024 03:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Students made people aware by forming a human chain
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में मानव श्रृंखला बना कर स्वच्छता के बारे में जागरूक करत
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बना लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देशराज कमल ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने ग्रामीण परिवेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए इन दिनों स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पंचायतों और स्कूलों में भी कार्यक्रम हो रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चित्रकला, भाषण व अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही है ताकि बच्चों के माध्यम से गांवों तक अच्छा संदेश जाए। स्कूल स्वच्छता कार्यक्रम के प्रभारी टीजीटी प्रीतम चंद ने बताया कि बच्चों की ओर से रैली, पेंटिंग, भाषण व अन्य गतिविधियों से लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान स्कूल के वरिष्ठ प्रवक्ता मणी राम शर्मा, मनोज कुमार, चमन लाल, डॉ. संजीव कुमार, अशोक गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed