{"_id":"680be168358d105b5b0bc7ed","slug":"students-made-paintings-on-water-conservation-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-154190-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जल संरक्षण पर विद्यार्थियों ने बनाई पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जल संरक्षण पर विद्यार्थियों ने बनाई पेंटिंग
Sat, 26 Apr 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में शुक्रवार को जल पखवाड़ा के अंतर्गत जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग एवं नारा लेखन की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के लगभग 155 बच्चों ने पेंटिंग्स और लिखित नारों का सुव्यवस्थित रूप से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को जल के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों की रचनात्मक क्षमता का विकास करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील दत्त लखनपाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें जल संरक्षण के महत्व को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनदेखी चीजों को चित्रों के माध्यम से साकार करना ही सृजनात्मकता है। संवाद
विज्ञापन