फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students learned methods of biological treatment of sewerage waste water.

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों ने जाने सीवरेज अपशिष्ट जल के जैविक उपचार के तरीके

Wed, 10 Apr 2024 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को वनस्पति विभाग के सौजन्य से व्याख्यान शृंखला के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से डॉ. ममता अवस्थी, राष्ट्रीय जैव ऊर्जा संस्थान से सरदार स्वर्ण सिंह, कपूरथला से वैज्ञानिक डॉ. संजीव मिश्रा और सचिन कुमार ने महाविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों को घरेलू और सीवरेज अपशिष्ट जल के जैविक उपचारों से अवगत करवाया गया। डॉ. संजीव मिश्रा ने घरेलू अपशिष्ट व सीवरेज अपशिष्ट जल के जैविक उपचार के विभिन्न तरीकों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। समन्वयक डॉ. कल्पना भंडारी ने कहा कि कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. विजय कुमार, डॉ. कृष्ण लाल, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. संजय चौहान, प्रो. हर्षा कुमारी, डॉ. संदेश कुमारी एवं अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed