फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students did yoga online and government employees did yoga in offices, Former Chief Minister Dhumal and Deputy Commissioner also did yoga on International World Yoga Day

विद्यार्थियों ने ऑनलाइन तो सरकारी कर्मियों ने कार्यालयों में किया योग

Mon, 21 Jun 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Students did yoga online and government employees did yoga in offices, Former Chief Minister Dhumal and Deputy Commissioner also did yoga on International World Yoga Day
प्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय में योगा करते अधिकारी व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला भर के सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों ने सातवां विश्व योग दिवस मनाया। योग मन की शांति और पवित्रता लाता है। योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त जनता को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिला हमीरपुर में भी वर्चुअल माध्यम से मनाया गया। कोरोना संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों के साथ उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में जिला के अधिकारियों ने सीमित संख्या में ही भाग लिया। उपायुक्त देवश्वेता बनिक, एडीएम जितेंद्र सांजटा, एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सरिता राणा, आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. लोकेश कतना, डॉ. निशा कुमारी डॉ. प्रियंका डॉ. कुलभूषण, डॉ. सचिन धीमान, आयुष विभाग के अन्य अधिकारियों और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के अंकित कुमार ने योगाभ्यास किया। आयुष विभाग ने विशेष रूप से 84 वर्चुअल ग्रुप बनाए थे। इन समूहों में 8940 लोग जोड़े गए थे। तकनीकी विवि के ऑनलाइन योग कार्यक्रम में कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने की।
विज्ञापन

गलोड़ क्षेत्र में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व निजी स्कूल के बच्चों ने अपने अपने घरों में योग किया। क्रांति युवक मंडल झोखर में राज्य योग समिति के सदस्य त्रिलोक चंद मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला हमीरपुर के शिक्षक समन्वयक अजय शर्मा और आर्ट ऑफ लिविंग के जिला मीडिया संयोजक जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि सभी चिकित्सकों व शिक्षकों ने योग किया। गांव जमनोटी में युवाओं ने मिलकर योग किया, जिसमें योगाचार्य अमित ठाकुर ने आसन प्राणायाम करवाए। संत निरंकारी मंडल हमीरपुर ने निरंकारी भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चालीस के करीब लोगों ने योगाभ्यास किया। त्रिशा कॉलेज ऑफ एजूकेशन जोलसप्पड़ में प्रधानाचार्य डॉ. जयश्री सामंतराय की अगुवाई में योग दिवस मनाया गया। राजकीय उच्च पाठशाला बराड़ा और राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर, डीएवी स्कूल भड़ोली, बाल गुरुकुल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू, पहचान संस्था, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, राजकीय उच्च पाठशाला थाना धमड़ीयाना, सिलिकॉन मॉडल पब्लिक स्कूल आलमपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी, प्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय हमीरपुर, नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में 21 जून को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर योग शिविर का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अवनीश शुक्ला ने कहा कि 14 जून से फेसबुक लाइव के माध्यम से सुबह 7 बजे सात दिवसीय योग शिविर चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed