फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   student reach in exam center their own wheacal

बसों की बजाय निजी वाहनों में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे अभ्यर्थी

Mon, 14 Sep 2020 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
student reach in exam center their own wheacal
एचएएस और नीट की परीक्षा के लिए आए अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के बाल स्कूल मैदान में खड़े वाहन। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में एचएएस और नीट की परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाय निजी वाहनों में ही आवाजाही मुनासिब समझी। वाहनों की संख्या अधिक होने से जिले के कई हिस्सों जिला मुख्यालय, सलासी, खरवाड़ आदि में सड़क पर जाम लग गया। जिलाभर में बनाए गए पार्किंग स्थान वाहनों से भर गए। जिला मुख्यालय में जिन अभिभावकों और अभ्यर्थियों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिली, पुलिस ने उन्हें बस अड्डा हमीरपुर में वाहन खड़ा करने की सुविधा दी।
विज्ञापन

जिलाभर में हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। एचआरटीसी की ओर से परीक्षा के लिए पांच रूटों पर बसें भी चलाईं गईं थीं, लेकिन अधिकतर लोग अपने वाहनों पर परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। सुबह व शाम एचआरटीसी के बसों में दस से पंद्रह सवारियां ही परीक्ष केंद्र आईं। वहीं, कुछ निजी बस ऑपरेटरों ने भी बसें चलाई थीं, जिन्हें भी कुछ खास सवारियां नहीं मिलीं। परीक्षा खत्म होने के बाद जिला मुख्यालय की सड़कों और आसपास गाड़ियों का जमघट लग गया और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कुछ अभ्यर्थी टैक्सी करके भी परीक्षा देने पहुंचे। हजारों की संख्या में आए अभ्यर्थियों के कारण जिला मुख्यालय में दिनभर वाहनों की आवाजाही होती रही। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि बसों में कम ही सवारियां रहीं। अधिकतर लोगों निजी वाहनों में ही परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed