फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   student participate science quize

चौरी, बनाल स्कूल के छात्रों का बाल विज्ञान सम्मेलन में बेहतरीन प्रदर्शन

Wed, 04 Nov 2020 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी के छात्रों ने बाल विज्ञान सम्मेलन में आयोजित मैथ ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी, एक्टिविटी कॉर्नर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों में इशिता, रिषभ ने प्रश्नोत्तरी में सुजानपुर ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया तथा एक्टिविटी कॉर्नर में चाहत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब ये बच्चे जिलास्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा और स्टाफ के अन्य सदस्यों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

वहीं, बच्चों ने इसका श्रेय उनके पथ प्रदर्शक विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों और अध्यापकों कुलदीप डोगरा, रमन, रविंद्र, पवन, सीमा, विजय को दिया। इस अवसर पर मनीष, अरविंद, विक्रम, सुरेंद्र और शशि आदि उपस्थित रहे। वहीं, राजकीय उच्च पाठशाला बनाल के विद्यार्थियों सूजल जंवाल और आर्शिया ठाकुर ने भी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जूनियर ग्रामीण वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनिका ठाकुर ने एक्टिविटी कॉर्नर की प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। पाठशाला के मुख्याध्यापक राजकुमार कानूनगो ने बच्चों की इस उपलब्धि कर बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी। इस मौके पर मनजीत कुमार व सुरेश कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed