{"_id":"5d6ea69d8ebc3e015c0c9b78","slug":"student-died-hamirpur-hp-news-sml306223898","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में मिला छात्र का शव, नशे की ओवरडोज की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में मिला छात्र का शव, नशे की ओवरडोज की आशंका
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत कस्बे से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित डेरा पंचायत की वर्षाशालिका में एक छात्र का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। उधर, स्थानीय लोग छात्र की मौत का कारण नशा बता रहे हैं। छात्र के मुंह से सफेद रंग का पदार्थ निकल रहा था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने नशे की ओवरडोज ली होगी।
इसकी पहचान सागर कुमार (20) पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर-7 सुजानपुर के रूप में हुई है। युवक सुजानपुर महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष का छात्र था, जो सोमवार दोपहर बाद से ही घर से गायब था। परिजन युवक की तलाश लगातार कर रहे थे, लेकिन मंगलवार सुबह ही उसका शव सुजानपुर से 3 किलोमीटर दूर खंडोला खंड के पास पंचायत डेरा की वर्षाशालिका में मिला। इसकी सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचायत प्रधान के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि छात्र सुजानपुर का रहने वाला था। उसके मुंह से सफेद रंग का पदार्थ निकला हुआ पाया गया। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। पिता सुजानपुर बाजार में दुकान करते हैं। युवक इकलौता घर का चिराग था।