फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Strictness increased after increase in cases of corona infection

कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद बढ़ाई सख्ती

Wed, 11 Aug 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए जिले में भी एक बार फिर सख्ती बढ़ाई जा रही है। बुधवार शाम को उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने आदेश जारी किए हैं। इनमें अब केवल पैक्ड खाना ले जाने की ही अनुमति होगी। नेशनल हाईवे के किनारे यात्रियों और वाहन चालकों को खाना उपलब्ध करवाने वाले होटलों, रेस्तरां और ढाबों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। कार्यालयों में बैठकों व अन्य आयोजनों के दौरान चाय-कॉफी, स्नैक्स और खाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

इनमें केवल पानी और पैक्ड लंच की अनुमति होगी। जिलाधीश ने खंड विकास अधिकारियों को पहले की तरह सभी पंचायत प्रधानों से रोजाना निर्धारित प्रपत्र पर रिपोर्ट लेने तथा इसे प्रेषित करने के आदेश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी कोरोना रोधी वैक्सीन से वंचित लोगों की पंचायतवार सूची बनाकर संबंधित बीएमओ को प्रेषित करेंगे, ताकि इन लोगों की तुरंत वैक्सीनेशन की जा सके।
विज्ञापन

सभी एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्रों में इन सभी गतिविधियों की निगरानी करने तथा उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधीश की ओर से जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त करने तथा कोरोना संबंधित नियमों की अनुपालना सुनिश्चित को कहा गया है। कहीं पर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने पर एसडीएम को तुरंत स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्धारित नियमों के अनुसार संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों की मदद से उस क्षेत्र में मिनी एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन चिह्नित करने होंगे तथा इनमें सभी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी। पुलिस टीमों को भी प्रतिदिन अपने क्षेत्र के कम से कम 20 फीसदी कंटेनमेंट जोन में गश्त करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed