फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Streets and drains will be repaired with 30 lakhs

30 लाख से होगी गलियों और नालियों की मरम्मत

Mon, 19 Apr 2021 07:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में विभिन्न वार्डों के कायाकल्प को लेकर बजट का प्रावधान हो गया है। नगर परिषद ने कार्य आवंटित कर दिए हैं। शीघ्र ही शहर की गलियों और नालियों का जीर्णोद्धार हो जाएगा। करीब 30 लाख रुपये की धनराशि से नालियों और गलियों की तस्वीर बदलेगी। नगर परिषद सुजानपुर में कई नालियों की हालत दयनीय होने के चलते जनता ने इनकी हालत दुरुस्त करने की मांग की थी। जिसे लेकर नगर परिषद ने दूसरी ही बैठक में बजट डालकर ठेके पर कार्य आवंटित कर दिए हैं। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर एक और वार्ड नौ के संपर्क मार्ग पर चार लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन में टाइलें बिछाई जाएंगी। इसमें साढ़े तीन लाख रुपये के करीब धनराशि खर्च की जाएगी। वार्ड नंबर चार में पुल के निर्माण पर दो लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। जबकि वार्ड नंबर चार में सवा लाख रुपये के करीब धनराशि नाली के सुधार पर खर्च होगी। वार्ड नंबर पांच में प्रकाश सुड़ियाल के घर के करीब नाली के निर्माण पर दो लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। वार्ड नंबर छह में एक लाख 33 हजार रुपये से नाली का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह वार्ड नंबर आठ में जगन्नाथ जोशी से पाजला बस्ती तक तीन लाख 33 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। वार्ड नंबर नौ में अजीत सिंह बिल्ला के घर के पास नाली पर एक लाख 33 हजार रुपये खर्च होंगे। नगर परिषद की अध्यक्ष वीना धीमान ने कहा कि शहर में विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed