फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Stray animals increased trouble, fear of accident

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशुओं ने बढ़ाई परेशानी, हादसे का डर

Tue, 29 Jul 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 29 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Stray animals increased trouble, fear of accident
पखरोल में सड़क के बीच खडे़ लावारिस पशु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत गांव पखरोल और सेरा में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। रात के समय पशु सड़क के बीचोंबीच बैठ जाते हैं, जिससे हादसे का डर रहता है।
इन लावारिस पशुओं के कारण आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो वाहन चलाना भी जोखिमपूर्ण हो जाता है। विशेषकर अंधेरे में अकसर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

इस संबंध में वाहन चालकों में सतीश, संदीप, गुलशन, राजीव आदि ने बताया कि पशु एक दम से गाड़ी के आगे आ जाते हैं, जिससे हादसे होते हैं। यहां पर कई स्कूल हैं। सुबह जब बच्चे स्कूल के लिए जाते हैं तो उन्हें भी पशुओं का डर सताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लावारिस पशु किसानों के लिए समस्या बने हुए हैं। पशु मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान खेतों में मेहनत कर फसल उगाते हैं, लेकिन पशु तैयार फसल खाते कम हैं और नुकसान अधिक पहुंचाते हैं। इससे किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। पशुओं के लिए विशेष गोसदन या सुरक्षित बाड़े की व्यवस्था की जाए। इससे किसान, विद्यार्थी और आम राहगीर सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed