फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Stolen silver ornaments and idols found from Bharedi in Yamunanagar, Haryana

Hamirpur (Himachal) News: हरियाणा के यमुनानगर में मिले भरेड़ी से चोरी चांदी के आभूषण व मूर्तियां

Sun, 24 Nov 2024 04:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 24 Nov 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
जाहू, हमीरपुर। भोरंज थाना के भरेड़ी बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से चोरी हुए चांदी के आभूषण हरियाणा राज्य के यमुनानगर से पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। उल्लेखीय है कि दो-तीन युवकों ने भरेड़ी बाजार में रात के समय 15 नवंबर को ज्वेलर्स रजत वर्मा गांव व डाकघर भरेड़ी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था और दुकान से चांदी के आभूषण और चांदी की मूर्तियां चुरा ली थीं। भोरंज पुलिस ने तीन दिन पहले मुख्य आरोपी निखिल शर्मा पुत्र मनोज शर्मा, गांव जौह, डाकघर चंबोह, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है, जो कि पुलिस रिमांड पर चल रहा है। बीते शुक्रवार को भोरंज पुलिस ने चोरीशुदा गहनों को हरियाणा राज्य के यमुनानगर तहसील बिलासपुर गांव सादिकपुर में जाकर बरामद कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तालाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed