Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Statistical surveys will be conducted in Hamirpur, Una, and Bilaspur.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में होंगे सांख्यिकीय सर्वेक्षण

Tue, 03 Nov 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) नवंबर में हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों में सर्वेक्षण करेगा। ये सर्वेक्षण विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किए जाएंगे। इनका उद्देश्य जनहित और नीति निर्माण के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उप क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर के सहायक निदेशक रूपेश जालवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनएसओ समय-समय पर विभिन्न सर्वेक्षण करवाता है। इस बार रोजगार, परिवारों की आय और प्रवासन जैसे विषयों पर आंकड़े जुटाए जाएंगे। ऋण एवं निवेश भी सर्वेक्षण के महत्वपूर्ण विषयों में शामिल हैं। आवधिक श्रम बाल सर्वेक्षण, राष्ट्रीय परिवार आय सर्वेक्षण और स्थिति आकलन सर्वेक्षण भी किए जाएंगे। अनिगमित क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का वार्षिक सर्वेक्षण भी इसी कड़ी का हिस्सा है। एनएसओ के अधिकृत कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, सर्वे प्रगणक और पर्यवेक्षक चयनित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले में जरल, खंगालटा, मुंडखर, तुलसी, बढ़यार और खेड़ी गांव शामिल हैं। ऊना जिले के बरनोह, बैहल, पिरथीपुर निचला, रछोल और अरनियाला गांवों में सर्वेक्षण होगा। बिलासपुर जिले में खटोत, खतेहड़, दरियाना और डीपीएफ नैन गुजरां टिहरा में भी सर्वेक्षण कार्य होगा। नागरिकों से सर्वेक्षण टीमों को सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की गई है। सर्वेक्षण के दौरान दी गई समस्त जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed