फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State Trained Arts Graduates Association issued notification for elections

Hamirpur (Himachal) News: राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने जारी की चुनाव की अधिसूचना

Mon, 04 Aug 2025 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 04 Aug 2025 05:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने खंड, जिला और राज्य कार्यकारिणी के चुनावों की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल और महासचिव विजय हीर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तिथियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खंड कार्यकारिणी के चुनाव 15 से 20 अगस्त के बीच होंगे। जिला कार्यकारिणी के चुनाव 31 अगस्त तक और राज्य कार्यकारिणी के चुनाव 15 सितंबर तक संपन्न किए जाएंगे। जिला और खंड स्तरीय चुनावों की निगरानी पर्यवेक्षक और निरीक्षक करेंगे। उन्होंने बताया कि कांगड़ा में कुलबीर सिंह को पर्यवेक्षक और यशपाल सिंह को निरीक्षक लगाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा चंबा में राजेंद्र कुमार पर्यवेक्षक, डॉ. मोहिंद्र सिंह निरीक्षक होंगे। ऊना में चुनाव के दौरान रामपाल सौंखला पर्यवेक्षक और जरनैल सिंह निरीक्षक रहेंगे। हमीरपुर के लिए संजय वर्मा, अजय कुमार, बिलासपुर के लिए राकेश चौधरी, पवन धीमान और मंडी के लिए विजय बरवाल व पीसी चौहान को क्रमश: पर्यवेक्षक और निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू में सुभाष भारती पर्यवेक्षक, दिनेश कुमार निरीक्षक, शिमला में रमेश अत्री पर्यवेक्षक, डॉ. अजय नेगी निरीक्षक और सिरमौर में बृजेश अत्री पर्यवेक्षक, मनोज कुमार निरीक्षक बनाएं हैं। सोलन में अमित छाबड़ा को पर्यवेक्षक और नरेश कुमार को निरीक्षक तैनात किया है। इसके अलावा किन्नौर में कपिल नेगी, नरेंद्र कुमार और लाहौल-स्पीति में रिग्जिन संदप और अजीत सिंह को क्रमश: पर्यवेक्षक और निरीक्षक की जिम्मेदारी दी है। राज्य कार्यकारिणी चुनाव के लिए संघ के संस्थापक सदस्य राकेश कानूनगो, सोमदत्त कालिया और सुरेश पन्याली को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। संघ ने सभी प्रशिक्षित कला स्नातक शिक्षकों से सदस्यता शुल्क के रूप में 300 रुपये जमा करवाने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed