फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State SC BJP Morcha delegation met Kangana Ranaut

Hamirpur (Himachal) News: कंगना रणौत से प्रदेश एससी भाजपा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Mon, 01 Apr 2024 03:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत से उनके निवास स्थान भांबला में मिला। इस दौरान उन्होंने एक घंटा संसदीय क्षेत्र के चुनाव पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव एवं संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के प्रभारी दिनेश भाटिया व भोरंज मंडल के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक अधिकारी भागीरथ ने कंगना रणौत को हिमाचली टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव दिनेश भाटिया ने मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों के अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों की स्थिति के अवगत करवाया तथा संसदीय क्षेत्र में शुरू किए गए बस्ती अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कंगना रणौत को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा की रिकार्ड मतों से विजय प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed