{"_id":"6af77186baaaa07b0a003032","slug":"state-level-sports-competition-of-the-electricity-board-to-be-held-in-nadaun-from-december-15-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-215152-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में 15 दिसंबर से होगी बिजली बोर्ड की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में 15 दिसंबर से होगी बिजली बोर्ड की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता
Sat, 14 Nov 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश बिजली बोर्ड की 23वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता और 48वीं अखिल भारतीय बिजली खेल नियंत्रण बोर्ड कुश्ती प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) 15 से 17 दिसंबर तक नादौन में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर बिजली बोर्ड स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने नादौन के नवनिर्मित खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. मदन गोपाल शर्मा ने किया।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ खेल सुविधाओं, आधारभूत ढांचे, निर्माण कार्यों तथा खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध करवाई जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
डॉ. मदन गोपाल शर्मा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा। निरीक्षण दल में मुख्य अभियंता (परिचालन) हमीरपुर जोन ई. परवीन धीमान, अधीक्षण अभियंता (परिचालन) हमीरपुर सर्कल ई. आशीष कपूर, आयोजन सचिव ई. सुरिंद्र मेहता, सचिव मदन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद