{"_id":"657b53679424f2c3240f4d57","slug":"state-level-children-science-conference-started-in-nit-600-child-scientists-gathered-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-16215-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी में राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आगाज, 600 बाल वैज्ञानिक जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी में राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आगाज, 600 बाल वैज्ञानिक जुटे
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान नन्हें वैज्ञानिकों के द्वारा प्रदर्शित मॉडल
हमीरपुर। 31वें राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का वीरवार को एनआईटी हमीरपुर में शानदार आगाज हुआ। उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने इस चार दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की। इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टे) की ओर से शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर एवं नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन (एनसीएसटीसी) की सहायता से किया जा रहा है।
सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 600 स्कूली विद्यार्थी विज्ञान से संबंधित गतिविधियों एवं स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। समारोह से पहले उपायुक्त ने बाल वैज्ञानिकों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समारोह के शुभारंभ पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
उपायुक्त ने कहा बच्चों में वैज्ञानिक और अभिनव सोच विकसित करने में इस तरह के आयोजन बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने आयोजकों से प्रतिभागी बच्चों को एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की प्रयोगशालाओं से रूबरू करवाने का आग्रह भी किया, ताकि ये बाल वैज्ञानिक प्रोत्साहित हो सकें। कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना का वीडियो संदेश भी दिखाया गया। इसमें उन्होंने सभी बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं और हिमकोस्टे की ओर से शिमला के निकट शोघी में विकसित किए गए साइंस म्यूजियम में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने का आग्रह किया। हिमकोस्टे के संयुक्त सचिव सतपाल धीमान ने बताया कि इस वर्ष बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए हिमकोस्टे के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रदेश के लगभग 4000 स्कूलों के 26000 से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है जो एक रिकॉर्ड है। एनआईटी की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना संतोषी ननोटी ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। हिमकोस्टे के प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. एसएस रंधावा ने सभी का धन्यवाद किया। समारोह में हिमकोस्टे के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी दीपशिखा गौड़, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार, इंस्पेक्शन विंग के उपनिदेशक नवीन कुमार, हिमकोस्टे और एनआईटी के अधिकारी, विभिन्न जिलों के प्रभारी विज्ञान अध्यापक भी उपस्थित रहे।