फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State government is misleading the public on revenue deficit grant: Anurag

राजस्व घाटा अनुदान पर प्रदेश सरकार जनता को कर रही भ्रमित : अनुराग

Sun, 08 Feb 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 08 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
State government is misleading the public on revenue deficit grant: Anurag
चंगर पंचायत में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते सांसद अनुराग ठाकुर सहित अन्य। स्रोत : भाजपा
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पंचायत चंगर में सामुदायिक केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने चंगर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन आदि का जिक्र किया। राजस्व घाटा अनुदान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि केंद्र सरकार ने हिमाचल को संवैधानिक दायित्वों के अनुरूप हर सहायता समय पर प्रदान की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी वित्तीय विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र पर निराधार आरोप लगा रही है, जो पूरी तरह भ्रामक है। बजट 2026–27 का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 7.85 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। यह बजट समावेशी विकास, आत्मनिर्भर भारत और मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले अनुराग सिंह ठाकुर ने धनेड़ स्थित जीएम होली हार्ट पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में मंच संचालन की जिम्मेदारी बच्चों को दी जानी चाहिए, ताकि उनका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़े।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल फोन से यथासंभव दूर रखा जाए, ताकि वे पढ़ाई, खेल और रचनात्मक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे सकें। इससे पहले बड़सर पहुंचने पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।

इस अवसर पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed